तस्लीम ने पुस्तक से विवादास्पद पंक्तियों को हटाया
नयी दिल्ली.30 नवम्बर.वार्ता.बंगलादेश की लेखिका तस्लीमा नसरीन ने अपनी आत्मकथा ैद्विखंडिता ै में की गई कुछ टिप्पणियों पर उठे विवाद को शांत करने का प्रयास करते हुए विवादास्पद पंक्तियों को आज हटानेे का निर्णय लिया
सेटेलाईट न्यूज चैनल को दिये एक साक्षात्कार में इस विवादास्पद लेखिका ने कहा कि शांति का माहौल बनाये रखने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया है 1उन्होंने कहा..जब मैंने यह पुस्तक लिखी तो मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था 1.. सुश्री नसरीन ने कहा ..मैं वर्ष 2002 में लिखी गई द्विखंडिता में से विवादास्पद पंक्तियों को हटा रहीं हूं 1भारत में कुछ लोगों का दावा है कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है 1इसलिए मैं इस पुस्तक से विवादास्पद पंक्तियों को वापस ले रही हूं 1.. बंगलादेशी लेखिका ने कहा कि उन्होंने प्रकाशक को पुस्तक का अगला संस्करण इन विवादास्पद पंक्तियों को हटाकर लाये जाने के लिए कहा है
देवेन्द्र.अजय.ति्रपाठी180
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications