अमेठी दौरे पर अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में रहेंगे राहुल
सुलतानपुर. 30 नवम्बर .वार्ता. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मेंहाल में गिरफ्तार किये गए जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों कीकांग्रेस महासचिव एवं सांसदराहुल गांधी का अपहरण करने की योजनाका खुलासा होने के मद्देनजर श्री गांधी आगामी रविवार को शुरू हो रहेअपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में रहेंगे
श्री गांधी के अमेठी दौरे के मद्देनजर विशेष सुरक्षा समूह .एसपीजी.केदिशानिर्देशन में कांग्रेस सांसद की पल पल के कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा की योजना तैयार की गई है1 उनके कार्यक्रम स्थलों पर हर व्यक्ति ् वाहन और सामान की सघन चेकिंग की जाएगी1 इसके लिये लखनऊ से डॉग स्क्वॉयड तथा विशेष दस्ता सुलतानपुर भेजा गया है
सुरक्षा की दृष्टि से इस बार गांधी के जनसम्पर्क और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के कार्यक्रम स्थल तथा समय की जानकारी को अत्यन्त गोपनीय रखा गया है
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री गांधी के कार्यक्रम स्थलों तथा उनके गुजरने के रास्तों के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये गए हैं 1 उन्होंने बताया कि इसके लिये तीन कम्पनी पीएसी के अलावा 210 कांस्टेबल ् 15 निरीक्षक ् 70 उपनिरीक्षक तथा छह पुलिस उपाधीक्षकोंकी तैनाती की जाएगी
सं.सलीम.बिष्ट लख्मी1415जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications