नक्सलियों के दंडकारण्य बंद के आह्वान के कारण यातायात प्रभावित
जगदलपुर 30 नवंबर.वार्ता. दंडकारण्य बंद के नक्सलियों के कथित आह्वान पर आज छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के तीन जिलों में सडक यातायात प्रभावित हुआ
नक्सलियों ने उनके खिलाफ् चल रहे जन आंदोलन ..सलवा जुडूम.. को समाप्त करने. पुलिस बल हटाने और पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में हिंसा के खिलाफ् दंडकारण्य बंद का आह्वान किया है1 राज्य सरकार के छत्तीसगढी को राजभाषा देने के निर्णय का भी नक्सली विरोध कर रहे है
पुलिस सूत्रों के अनुसारबीजापुर. दंतेवाडा और नारायणपुर जिलों में दिन में आवागमन पूरी तरह बंद रहा1 गीदम से भोपालपट्टनम. सुकमा से कोटा. कोटा से नारायणपुर और पंखाजूर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा1 कांकेर जिले के अंदरूनी क्षेत्र में भी नक्सलियों के बंद का असर हुआ है1 क्षेत्र की दुकानें और बाजारों पर बंद का असर नहीं रहा
सूत्रों के अनुसार बीजापुर एवं नारायणपुर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों ने पर्चे चिपकाये है. जिसमें पीपुल्स गुरिल्ला स्क्वाड के स्थापना दिवस को स्थापना सप्ताह के रूप में मनाने की घोषणा की गयीं है1 इसके तहत दो से आठ दिसंबर तक नक्सली बस्तर क्षेत्र मेंकार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे
करीम सत्या मनोरंजन 1718 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications