गोली चलने से एक घायल. गोली चलाने वाले को पीटकर मार डाला
सहारनपुर 30 नवम्बर.वार्ता.उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नांगल क्षेत्र में आज एक विवाह समारोह के दौरान चली गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया1 बाद में गोली चलाने वाले व्यक्ति को लोगों ने पीट..पीट कर मार डाला
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नांगल क्षेत्र के सुवरी ख्वाजा गांव में एक निकाह समारोह के दौरान शौकत राना ने खुशी में बंदूक से गोली चला दी जो परवेज को जा लगी जिससे वह गंभीर प से घायल हो गया1 इस घटना के बाद विवाह में आये लोगों ने शौकत को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई1 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहंुच गये हैं1 घायल को उपचार के लिए चंडीगढ स्थित पीजीआई भेजा गया है
त्यागी सत्या मनोरंजन 1629 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications