आईआेसी अपस्ट्रीम कंपनी ऑयल इंडिया में पांच प्रतिशत इक्विटी खरीदेगी
नयी दिल्ली. 30 नवंबर ..वार्ता.. पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कापोरेशन .आईआेसी. तेल खोज एवं उत्पादन करने वाली ऑयल इंडिया लिमिटेड .ऑयल. में उसके पब्लिक इश्यू से पूर्व उसमें सरकार की पांच प्रतिशत इक्विटी खरीदेगी
आईआेसी के निदेशक मंडल ने बुधवार को यहां इस संबंध में सरकार से सहमति हासिल कर ली है1 ऑयल इंडिया का प्रारम्भिक पब्लिक इश्यू जल्द ही आने वाला है1 इश्यू से पहले कंपनी में सरकार की पांच प्रतिशत इक्विटी आईआेसी खरीदेगी1 इसके तहत ऑयल के एक करोड 07 लाख 220 शेयरों की खरीदारी होगी
आईआेसी के यहां जारी वक्तव्य के मुताबिक शेयरों की खरीदारी उसी दाम पर होगी जिसपर ऑयल अपना प्रस्तावित पब्लिक इश्यू बाजार में उतारेगा1 आईआेसी और ऑयल के बीच शेयरों की यह खरीदारी आम जनता को शेयरों के आवंटन पूरा होने से पहले और बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत शेयर का इश्यू मूल्य तय होने के 48 घंटे के भीतर पूरी हो जायेगी1 महाबीर लखमी19091853वार्ता












Click it and Unblock the Notifications