टाडा के आरोपी थार एक्सप्रेस में गिरफ्तार
जैसलमेर 29 नवबंर .वार्ता. राजस्थान के जैसलमेर जिले के शाहगढ बल्जक्षेत्र में वर्ष 1992 में सीमा सुरक्षा बल के साथ एक मुठभेड के बाद फरार होकर पाकिस्तान भागे टाडा के आरोपी को गुवार को जैसलमेर पुलिस ने15 साल बाद भारत लौटने पर जोधपुर में धर दबोचने मेंं कामयाबी हासिल की है1 पुलिस अधीक्षक नवज्योति गोगाई ने बताया कि आलमिया ..60वर्ष.. गत निवास बाहला जैसलमेर टाडा का आरोपी था . उक्तअभियुक्त 1992 में जिले के शाहगढ क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल के साथएक मुठभेड के बाद फरार हो कर पाकिस्तान भाग जाने में कामयाब हो गया था
उन्होंने बताया कि आलमियां पिछले कई सालों से पाकिस्तान केखिपरो जिले में निवास कर रहा था1 संभवत उसने वहां पाकिस्तान कीनागरिकता हासिल कर ली थी1 गत सप्ताह वह पाकिस्तानी पासपोर्ट पर थार एक्सप्रेस से जोधपुर आया था1 इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचनामिली थी1 इस सूचना के आधार पर मोहनगढ पुलिस के एक दल ने जोधपुरगया था तथा मुखबिर की सूचना पर बताये गये स्थान से उसे धर दबोचा
फि लहाल उसे मोहनगढ थाना मे लाया गया हे और उससे पूछताछ की जा रही है
सं.सचिन नंद2230 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications