गेहूं और तिलहनों की बुवाई का क्षेत्रफल घटा

नयी दिल्ली.30 नवम्बर.वार्ता. रबी के मौजूदा सीजन में गेहूं और तिलहनों की बुवाई के सरकारी आंकडों में इनके क्षेत्रफल में पिछले साल की तुलना में खासी गिरावट आई है

कृष िमंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकडों में कहा गया है कि अब तक 146 लाख हैक्टेयर भूमि गेहूं बोया जा चुका है 1 पिछले साल यह क्षेत्रफल 180 लाख टन था 1 हालांकि पिछले एक सप्ताह के दौरान गेहूं की बुवाई जोरों से हुई है 1 गत सप्ताह 80 लाख हैक्टेयर भूमि पर गेहूं बुवाई के समाचार थे

आंकडों के मुताबिक इस दौरान तिलहनों का क्षेत्रफल तेजी से घटा है1 पिछले साल रबी के दौरान तिलहनों की बुवाई इस अवधि में 81 लाख 31 हजार हैक्टेयर में हुई थी जबकि इस वर्ष यह 69 लाख 70 हजार हैक्टेयर ही है 1 सरसों.रैपसीड का रकबा भी पहले के 61 लाख 31 हजार हैक्टेयर से घटकर 52 लाख 76 हजार हैक्टेयर रह गया है 1 मंत्रालय के अनुसार दक्षिण भारत के राज्यों में धान की रोपाई अभी शु ही हुई है और अब तक यह एक लाख 47 हजार हैक्टेयर पर रोपा जा चुका है 1 मोटे अनाज का क्षेत्रफल 58 लाख 36 हजार हैक्टेयर के मुकाबले 54 हजार 21 लाख हैक्टेयर और दलहनों का 93 लाख 87 हजार हैक्टेयर से गिरकर 91 लाख 55 हजार हैक्टेयर रह गया

मिश्रा कैलाश लखमी1758वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+