परमाणु करार में विवादास्पद ..एक्ट.. के जनक हेनरी हाइड का निधन
वाशिंगटन 30 नवंबर.वार्ता. भारत.अमरीका असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद ..हाइड एक्ट.. कानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी जे हाइड का कल 83 वर्ष की आयु में शिकागो में निधन हो गया
श्री हाइड के पुत्र एंथोनी ने बताया कि वे हृदय की बीमारी से पीडित थे 1 न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार उन्होंने शिकागो के रुश यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में अंतिम सांस ली
शिकागो में 1924 में जन्मे हाइड को विवादास्पद हाइड कानून के अलावा पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर चर्चित मोनिका लेविंस्की प्रकरण में महाभियोग की कार्रवाई चलाने के लिये भी जाना जाता है
पंचानन.अंकुर.प्रभु 1137वार्ता












Click it and Unblock the Notifications