मलेशिया में हिन्दुओं की मांगोंं पर विचार होगा
सिंगापुर. 29 नवंबर. वार्ता. मलेशिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी ने सत्तारुढ गठबंधन के घटक मलेशियाई इंडियन कांग्रेस .एमआईसी. से कहा है कि वह भारतवंशी हिन्दू समुदाय की मांगों के अध्ययन के लिए एक विशेष समिति गठित कर उसे समग्र रिपोर्ट देने को कहे
एमआईसी के अध्यक्ष एस. सामी वेलु ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री ने कल उनके साथ हुई बैठक मेंं यह निर्देश दिया1 पार्टी की केद्रीय कार्यसमिति की कल कुआलालंपुर में हुई बैठक के बाद उन्होंंने बताया कि समिति को .. भारतीय समुदाय के लिए नए प्रावधान.. शीर्षक वाली रिपोर्ट के प्रस्तावों का अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट जून तक देने को कहा गया है
श्री वेलु ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एमआईसी के अनुरोध को सहानुभूति पूर्वक सुना तथा उस पर अध्ययन करने का वचन भी दिया
मलेशिया समाचार एजेंसी बरनामा ने श्री वेलु के हवाले से यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने विशेष समिति से नए प्रस्तावों पर भी विचार करने को कहा है1 इन नए प्रस्तावों में सभी सरकारी एवं सार्वज्निक क्षेत्र के निकायों में रिक्त पदों का आंकडा पता करना तथा भूमिहीन लोगों को प्राथमिकता के आधार पर भर्ती करना शामिल है
एमआईसी इस बारे में जनता से सुाव मंगाने के लिए एक हाट लाइन स्थापित करने जा रही है
सचिन नंद2223 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications