गन्ना माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ. 30 नवम्बर .वार्ता. उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनीउद्योग मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि गन्ना किसानों के साथकिसी भी प्रकार की ज्यादती बर्दाश्त नही की जायेगी और गन्नामाफियाओं की कार्यप्रणाली पर रोक लगाकर तौल कम पाये जाने परकडी कार्रवाई एवं जुर्माना किया जायेगा
श्री सिद्दीकी ने आज सीतापुर जिले के लहरपुर में विभागीयअधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि गन्ना किसानों केबकाये का शत.प्रतिशत भुगतान निर्धारित अवधि तक करा दिया जाए
अधिकारियों ने बताया कि सीतापुर में आज ही 2.50 करोड रुपए काबकाया भुगतान किसानों को किया गया है
लोक निर्माण एवं अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए उन्होंनेकहा कि सडकों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए औरअम्बेडकर गांवों में सडक निर्माण का कार्य 15 दिसम्बर तक पूरा होजाना चाहिए
बसन्त.आशा.रमेश2008वार्ता












Click it and Unblock the Notifications