वीरभद्र को मुख्यमंत्री के रुप में पेश नहीं करेगी कांग्रेस
नयी दिल्ली 29 नवंबर. वार्ता. कांग्रेस हिमाचल प्रदेश विधानसभा केचुनाव में मुख्यमंत्री होने के बावजूद श्री वीरभद्र सिंह को इस पद केदावेदार के प में पेश नहीं करेगी
कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आज यहां पार्टी कीनियमित प्रेस ब्रीफिंग मेंं कहा कि विधानसभा चुनावों में किसी भी नेताको मुख्यमंत्री के रुप में पेश नहीं करने की पार्टी की नीति रही है औरजो इस बार भी जारी रहेगी1 उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चुनाव पार्टीके नवनिर्वाचित विधायक पार्टी हाईकमान की सहमति से करते हैं
उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अगले माह होनेवाले चुनाव में भी पार्टी इस नीति पर चलेगी तथा किसी के उकसावे मेंआकर वह इसमें कोई बदलाव करने वाली नहीं है
श्री सिंघवी ने दावा किया कि गुजरात में उसके पक्ष में लहर चल रही हैतथा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का सत्ता से बाहर होना तय है1 उन्होंने कहाकि श्री मोदी विकास के नाम पर ूठे दावे कर जनता को बहुत बरगलाचुके हैं लेकिन इस बार जनता उनकेांसे में आने वाली नहीं है
कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस फिर सेसरकार बनानेे में सफल रहेगी1 एक प्रश्न के उत्तर में स्वीकार किया किसत्ताढ दल को सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पडता है लेकिनअच्छे शासन की मदद से इसके असर को कम किया जा सकता है औरयही हिमाचल प्रदेश में होने वाला हैे
उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा प्रधानमंत्रीमनमोहन सिंह तथा युवा सांसद राहुल गांधी दोनों राज्यों में पार्टी केचुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे तथा ऊर्जा सुरक्षा प्रचार का एक मुद्दा होगा
जय समरेन्द्र जगबीर1808वार्ता












Click it and Unblock the Notifications