गोलाबाद के दो रेल वैगन ढाई महीने से लापता
नयी दिल्ली 30 नवम्बर.वार्ता. जोधपुर से गोलाबाद लेकर चली एकरेलगाडी के दो वैगनों के गायब होने के मामले पर आज लोकसभा मेंरेलमंत्री लालू प्रसाद चुप्पी साधे रहे
बीजू जनता दल के बृज किशोर त्रिपाठी ने यह मामला सदन मेंशून्यकाल के दौरान उठाया और कहा कि ये वैगन पिछले ढाई महीने सेगायब है और इस गंभीर मामले पर न.न तो रक्षा मंत्री और न हीरेलमंत्री ने कोई खुलासा किया है
उनके दल के भतर्ृहरि महताब ने बताया कि 17 नवम्बर को सेना केएक संदेश से इस बात की पुष्टि हुयी है कि गोलाबाद लदे 24 वैगनों मेंसे 22 वैगन ही पहुंचे हैं
उनके साथी प्रसन्न आचार्य ने आशंका जताई कि वह रेलगाडीनक्सल प्रभावित क्षेत्र से गुजरी थी1 कहीं ऐसा तो नहीं हुआ कि गोलाबाद जिसमें विस्फोटक भी शामिल थे तस्करों और असामाजिक तत्वोंके हाथ लग गये हों
लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने दो बार इस मामले में हस्तक्षेपकरते हुये कहा कि उन्हें सरकार की आेर से उत्तर आने की उम्मीद है
इस पर भी श्री लालू प्रसाद मौन रहे
निगम संजीव जगबीर1432वार्ता












Click it and Unblock the Notifications