विहिप प्रतिबंधित बोटक्लब पर 30 दिसम्बर को रैली करेगी
नयी दिल्ली .30 नवम्बर. वार्ता . विश्वहिन्दू परिषद ने रामसेतु को बचाने के लिए आगामी 30 दिसम्बर को नयी दिल्ली के प्रतिबंधित बोट क्लब पर रैली आयोजित करने की घोषणा की है
विहिप अध्यक्ष अशोक सिंहल ने आज यहां कहा कि प्रस्तावित रैली में 15.20लाख लोग आयेंगे तथा बोट क्लब के अलावा दिल्ली में कोई ऐसा मैदान नहीं है जहां इतने अधिक लोग एकत्र हो सकें 1 यह पूछे जाने पर कि रैली की अनुमति नहीं मिलने पर उनका अगला कदम क्या होगा . श्री सिंहल ने कहा कि हम कोई संघर्ष नहीं चाहते साथ ही केन्द्र सरकार को भी किसी संघर्ष की शुरुआत नहीं करनी चाहिये 1 उल्लेखनीय है कि संसदभवन और राष्ट्रपति भवन के समीप स्थित वोटक्लब पर पिछले 15 वषो से किसी रैली की अनुमति नहीं दी गयी है
विहिप नेता ने कहा कि रामसेतु को तोडने का काम फिलहाल रुका हुआ है लेकिन केन्द्र सरकार की नीयत ठीक नहीं है तथा वह विशेषज्ञ समिति की राय की आधार पर फिर भी समुद्र में खुदाई का काम शुरु कर सकती है 1 उन्होंेने कहा कि हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि रामसेतु को राष्ट्रीय घरोहर घोषति नहीं कर दिया जाता
उन्होंने कहा कि पानी में तैरने वाली 800 ..राम शिलाएं ..देश के गांवों गांवों में ले जायी जा रही हैं तथा रामसेतु की रक्षा के लिए .. धर्मयोद्धाओं. की भरती की जा रही है 1 उन्होंने कहा कि अब तक 40 लाख धर्मयोद्धाओं की भर्ती हो चुकी है
सुफल . अजय प्रेम .1904वार्ता












Click it and Unblock the Notifications