राष्ट्रीय आर्थिक पिछडावर्ग आयोग 2008 तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी
पटना 30 नवंबर .वार्ता .राष्ट्रीय आथिक पिछडा वर्ग आयोग छह माह के भीतर आर्थिक रूप से पिछडे वगो के उत्थान के लिये सरकारी नौकरियों में आरक्षण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबधित रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंपेगी
आयोग के अध्यक्ष मेजर जेनेरल .से0नि0. एस.आर .सिंहा ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वैसे गरीब तबके जिन्हें आरक्षण तथा सरकार के द्वारा चलायी जा रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. उनकी पहचान के लिये मापदंड निर्धारित करने का प्रयास किया जा रहा है1उन्होंने कहा कि आयोग ने इस संबध में राज्यों का विचार जानने के लिये एक विस्तृत प्रश्नावली संबधित सरकारो को भेजा है और इस संबध में उनके जवाब के बाद गरीबो की पहचान केलिये मानदंड निर्धारित करने का फार्मूला तैयार किया जायेगा
श्री सिंहा ने कहा कि वह स्वंय तथा आयोग के अन्य सदस्य इससिलसिले में उत्तर प्रदेश. हरियाणा सहित चार राज्यों का दौरा कर चुकीहै 1 इन राज्य सरकारोंसे अबतक आयोग को साकारात्मक सहयोगमिला है 1 उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग अन्य पिछडा वर्ग ् अनुसूचितजाति और अनसूचित जनजाति के संबंध में अपनी कोई अनुसंशा नहींदेगी क्योंकि यह उसके विचार परिधि के बाहर है 1 उन्होंने कहा कि ऐसेभी इन वगो को आरक्षण सहित अन्य सुविधाएं पहले से मिल रही है 1 शिवा.आशा नंद2137 जारी.वार्ता












Click it and Unblock the Notifications