संजय दत्त की सीबीआई अघिकारियों के समक्ष पेशी
मुंबई.30 नवंबर.वार्ता.मुंबई बम विस्फोट मामले में दोषी करार सिने अभिनेता संजय दत्त उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार आज अपने मित्र युसुफ नलवाला के साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो.सीबीआई. के अधिकारियों के समक्ष पेश हुये
उच्चतम न्यायालय ने संजय और 16 अन्य दोषयिों को जमानत देते समय निर्देश दिया था कि वे सभी सी बीआई अधिकारियों के समक्ष महीने में एक बार हाजिरी देंगे
संजय के साथ उसके वकील सतीश मानशिंदे भी थे1संजय से एक रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराये गये और उसे एक डायरी दी गयी जिस पर सीबीआई के अधिकारी ने उसकी उपस्थिति दर्ज की
जमानत पर छूटे इन सभी दोषयिों को न सिर्फ महीने में एक बार सीबीआई अधिकारियों के समक्ष हाजिरी देनी होगी बल्कि देश छोडने से पहले निचली अदालत से अनुमति भी लेनी होगी
रीता.अजय नंद1936 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications