अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए एक और छात्रवृत्ति योजना
नयी दिल्ली 30 नवंबर.वार्ता. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन. संप्रग . सरकार ने अल्पसंख्यकों में शिक्षा के प्रसार के लिए एक और छात्रवृत्ति योजना लागू करने का आज निर्णय लिया. जिसमें दसवीं कक्षा से ऊपर की पढाई के लिए छात्रवृत्ति शतप्रतिशत धनराशि केंद्र द्वारा दी जाएगी1 प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कल रात मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गयी 1 वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने आज संवाददाताओं को बताया कि 11वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान 15 लाख छात्र..छात्राओं को इसका लाभ देने का लक्ष्य है1 इसी वर्ष शुरू की जा रही इस योजना पर 11वीं योजना. 2007..12 के दौरान 1530 करोड रूपए खर्च किए जाएंगे1 योजना अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा लागू की जाएगी
इस योजना में विद्यार्थियों का चुनाव योग्यता और आर्थिक संसाधनों के आधार पर किया जाएगा तथा योजना सरकारी और गैर सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों . कालेजों और विश्वविद्यालयों में लागू होगी
मनोहर अजय मनोरंजन 1617 जारी.वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications