निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए 19 वकीलों को छ: महीने की कैद
नयी दिल्ली. 30 नवम्बर. वार्ता. राजधानी दिल्ली की एक निचली अदालत ने दो वर्ष पहले हडताल पर रहने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में दिल्ली बार एसोसिएशन के तत्कालीन सचिव सहित 19 वकीलों को आज छह माह कैद की सजा सुनाई1 हालांकि मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट संदीप यादव ने सुनवाई के दौरान जमानती बांड पर उन लोगों को रिहा कर दिया1 दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के वकीलों ने 2005 में कुछ अदालतों को रोहिणी के नवनिर्मित अदालत परिसर में स्थानान्तरित करने के विरोध में हडताल किया था1 दिल्ली उच्च न्यायालय ने हडताल को गैर..कानूनी घोषति किया था1 ग्यारह फरवरी 2005 को वकीलों ने अपराध प्रक्रिया संहिता .सीआरपीसी. की धारा 144 के तहत जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर प्रदर्शन किया था1 कम से कम 19 वकीलों को मॉरिस नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था1 उन्हें जमानत पर रिहा करने से इन्कार कर दिया गया था और उन्हें छह दिन जेल में काटने पडे थे
सुरेश.अजय नंद1954 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications