सिख युवती को प्रेमी की पत्नी हत्या के जुर्म में उम्रकैद

लंदन.30 नवंबर. वार्ता . बि्रटेन की एक अदालत ने एक सिख युवती को अपने प्रेमी की गर्भवती पत्नी की चाकू मार कर निर्ममता से हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है

अदालत ने कल 23 वर्षीय मिण्डी संगहेरा को हत्या का दोषी करार देकर कम से कम 14 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार मिण्डी ने अपने प्रेमी साएर अली की पत्नी साना अली पर चाकू से 40 से भी ज्यादा प्रहार किये 1 बाद में उसने पूरा चाकू उसके पेट में घोंप दिया था 1 जांचकर्ताओं ने पाया कि यह अंतर मजहबी प्रेम ति्रकोण का मामला था जिसने दो समुदायों को उत्तेजित कर दिया था

सना के पति ने अदालत में अपने बयान में कहा कि साना की मौत से उसके जीवन में ..अकथनीय.. शून्यता आ गयी है 1साएर अली का व्यवहार कमजोर इच्छा शक्ति वाला और असंतुलित बताया गया है

मिण्डी दंतचिकित्सा की छात्रा थी1 वह मुस्लिम समुदाय के साएर अली के प्रेम जाल में फंस गई थी 1बाद में उसे पता चला कि उसके प्रेमी ने गुपचुप ढंग से अपनी नजदीकी रिश्तेदार साना अली से शादी कर ली थी

लेकिन साएर ने न.न सिर्प मिण्डी से अपने नजदीकी संबंध पूर्ववत बनाये रखे बल्कि उससे भी चुपचाप इस्लामिक रीति से शादी कर ली

सचिन . प्रेम .2148वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+