असम के हालात के मद्देनजर सीमा पर चौकसी बढी
गुवाहाटी.30नवंबर.वार्ता. असम के ऊपरी हिस्सों में 24 नवंबर की आदिवासी डपों के बाद हालात अब धीरे धीरे सामान्य हो रहे हैं जबकि राज्य की पश्चिम बंगाल से लगी सीमा पर कोकरााड जिले के श्रीरामपुर में आज दो धमाके हुए
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस बीच आदिवासी उग्रवादियों क े हमले टालने के लिये भारत.भूटान सीमा और असम .पश्चिम बंगाल सीमा पर सतर्कता बढा दी गयी है1कोकराार के पुलिस अधीक्षक ए कालिता ने बताया कि आज सुबह हुए इन धमाकों के पीछे संदिग्ध आदिवासी उग्रवादियों का हाथ है1पहला बम एक ट्रक में लगाकर रखा गया था और इससे हुए धमाके में दो लोग घायल हो गये थे जबकि दूसरा विस्फोट पेट्रोल डिपो के निकट खडी एक साइकिल में हुआ था इसके अलावा इलाके से एक बम भी बरामद किया गया 1 धमाकों के बाद वाहनों की आवाजाही पर असर पडा था लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गयी
इस बीच सोनितपुर जिले के रंगापारा में अनिश्चितकाल के लिये लागू कफ्र्यू में अपराह्न दो बजे से दो घंटे की ढील दी गयी1जिला पुलिस आयुक्त कमल गोस्वामी ने बताया कि तीनों उपमंडलों में स्थिति अब काबू में है1इसी वजह से आज कफ्र्यू में दो घंटे की ढील दी गयी जबकि कल महज एक ही घंटे की ढील दी गयी थी
राज्य के अन्य हिस्सों में भी हालात काबू में हैं और सभी संवेदनशील स्थानों पर बडी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं
रीता . अजय प्रेम .194
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications