अब भी 22 लाख 21 हजार डीमैट खाते पूरी तरह सील हैं
नयी दिल्ली. 30 नवंबर ..वार्ता.. पिछले साल नये पब्लिक इश्युओं केआवंटन में डिपॉजिटरी खातों को लेकर हुये घोटाले के सामने आने केबाद अभी भी 22 लाख 21 हजार 660 डिपॉजिटरी खाते पूरी तरह सील पडे हुये हैं
वित्त राज्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने आज लोकसभा में एकसवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी1 उन्होंने बताया किनेशनल सिक्युरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड .एनएसडीएल. और .सेंट्रलसिक्यूरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड .सीएसडीएल. में कुल मिलाकर 22लाख 21 हजार 660 खाते बंद पडे हैं
उन्होंने बताया कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड .सेबी. केडिपॉजिटरी खाते सील करने के आदेश के बाद हुई सुनवाई के आधार पर नये डीमैट खाते खोलने पर लगी रोक हटा दी गई1 उन्होंने बतायाकि सेबी ने डीमैट खातों में होने वाली गडबडी को रोकने के लिये अनेक कदम उठाये हैं1 डिपाजिटरी संस्थानों में ऐसी सापॅटवेयर प्रणाली विकसित करने को कहा गया है ताकि एक नाम से अनेक खाते नहीं खोले जा सकें1 प्रारम्भिक पब्लिक इश्यू .आईपीआे. केमामले में अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा पहचान नंबर को संबंद्ध कंपनी के शेयरों की शेयर बाजार में खरीद फरोख्त शु होने के दिन ही सक्रिय करने कोकहा गया
इसके अलावा शेयर बाजार में लेनदेन करने वाले सभी भागीदारों के लिये स्थायी खाता संख्या .पैन. अनिवार्य बना दिया गया है
महाबीर.संजीव.राणा 1520वार्ता












Click it and Unblock the Notifications