खोये बच्चों के मामले में उच्च न्यायालय में हलफनामा

इलाहाबाद. 30 नवम्बर.वार्ता. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य मेंगत कई वषों से लापता 5612 बच्चों में से 4712 बच्चों की तलाश करके परिजनों को सुपुर्द करने के सरकारी प्रयासों की सराहना की है

राज्य सरकार ने 4712 बच्चों का पता लगाकर उनके परिजनों को सौंपने के बावत एक हलफनामा न्यायालय में दाखिल किया है1 हलफनामेें में कहा गया है कि शेष 900 बच्चों का भी पता लगाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा

यह आदेश न्यायमूर्ति अमर सरन तथा न्यायमूर्ति आर.एन. मिश्र कीखंडपीठ ने पी.डी.शर्मा की याचिका पर दिया है1 अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह शीघ्र ही बाल अपराध परिषद. राजकीय संरक्षण गृह एवं बाल कल्याण समितियों का गठन करे

अदालत ने राज्य सरकार से कहा है कि वह 22 फरवरी 2008 तकप्रत्येक जिले में बाल न्यायालय. राज्य बाल आयोग आदि का गठन करले ताकि बालकों के शोषण पर प्रभावी रोक लगायी जा सके 1 याचिकापर अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी

ज्ञातव्य है कि याची का बच्चा लापता हो गया था1 उसकी तलाश के लिए उसने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है 1 याची का बच्चा तो मिल गया लेकिन अन्य लापता बच्चों की तलाश के लिए अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया था

सं.आशा.रमेश2134वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+