भाजपा ने असम सरकार की कडी आलोचना की
गुवाहाटी.30 नवम्बर .वार्ता.भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. की असम इकाई ने यहां आदिवासी प्रदर्शनकारियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए संघर्ष के बाद उचित कदम नहीं उठाये जाने पर राज्य सरकार की आज कड़ी आलोचना की
राजधानी गुवाहाटी में गत शनिवार को हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 250 घायल हुए थे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमण देका ने यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सरकार को इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय करनी चाहिए और तुरंत इस घटना की जांच के आदेश देने चाहिए 1उन्होंने बताया कि भाजपा की प्रदेश इकाई तीन दिसम्बर को गुवाहाटी में दो घंटे का एक धरना देगी
उन्होंने कुछ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले को एक दिखावा बताते हुए आरोप लगाया कि बडे अपराधियों को नहीं पकड़ा गया है 1 देवेन्द्र.अजय.रमेश1944वार्ता












Click it and Unblock the Notifications