एनसी हिल्स में चुनावों को बाधित करने का उग्रवादी प्रयास विफल
हफलांग.30 नवम्बर.वार्ता.असम के उत्तर कछार हिल्स में दूसरे चरण के मतदान को बाधित करने के दिमासा उग्रवादियों के एक बड़े प्रयास को सेना ने आज विफल कर दिया
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि माइबोंग थाना क्षेत्र के हाजादीसा में आज तड़के सेना और दिमासा उग्रवादियो के बीच मुठभेड हुई 1उग्रवादी एक चुनावी पार्टी पर हमला करने के प्रयास में थे 1 मुठभेड में घायल हुए कुछ दिमासा उग्रवादी भागने में सफल हो गये
मुठभेड के बाद एक ए.के.47 राइफल. एक अमरीकी कारबाइन और कुछ गोलियां बरामद की
देवेन्द्र.अजय.रमेश1842वार्ता












Click it and Unblock the Notifications