परमाणु करार पर एनएसजी में भारत को समर्थन की स्थिति मेंनहीं..ईयू

नयी दिल्ली 30नवंबर .वार्ता. यूरोपीय संघ ने कहा है कि वह परमाणु आपूर्तिदाता देशों के समूह .एनएसजी. में भारत. अमरीकी परमाणु करार को समर्थन देने की स्थिति में भेले ही न हो पर भारत द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर करने पर उसे सुरक्षा की गांरटी जरूर दे सकता है

यूरोपीय संघ के वर्तमान अध्यक्ष पुर्तगाल के प्रधानमंत्री जोस सोक्राटीज ने प्रधानमंत्री मन मोहन सिंह और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष जोस मैनअल बोरोसो के साथ आज यहां भारत यूरोपीय संघ के आंठवे शिखर सम्मेलन के समापन पर एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूरोपीय संघ भारत की ऊर्जा जरूरतों से भली भांती वाकिफ है लेकिन साथ ही वह परमाणु प्रौद्योगिकी को नियंति्रत किए जाने के भी हक में है

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता दिलाने में यूरोपीय संघ की भूमिका के सवाल पर श्री सोक्राटीज ने कहा कि संघ संयुक्त राष्ट्र में सुधारों के हक में तो है लेकिन सुरक्षा परिषद में प्रतिनिधित्व के सवाल पर उसकी आम राय नहीं है

डा. सिंह ने इस मौके पर कहा कि भारत ने यूरोपीय संघ के साथ जलवायु परिवर्तन और कार्बन उत्सर्जन घटाने के क्षेत्र में सहयोग का फैसला किया है

उन्होंने कहा कि इसके अलावा दोनों पक्षों के बीच व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भी सहयोग पर बातचीत हो रही है और संभवत अगले शिखर सम्मेलन में इस पर हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे

मधूलिका.अजय.रमेश1822वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+