छत्तीसगढ में सुरक्षाबलों की हत्या की कडी भत्र्सना की लोकसभा ने
नयी दिल्ली .30 नवम्बर. वाार्त. छत्तीसगढ के दंतेवाडा जिले मेंमिजोरम रिजर्व पुलिस बटालियन के दस जवानों के बारुदी सुरंगविस्फोट में मारे जाने की लोकसभा ने आज कडी निंदा की 1 सदन की कार्यवाही शुरु होते ही उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवालने कल दंतेवाडा में बारुदी सुरंग विस्फोट में दस जवानों सहित 12व्यक्तियों के मारे जाने की घटना की कडी निंदा की1 उन्होंने कहा कि सदन निदोष लोगों और कानून की रक्षा करने वाली एजेंसियों केखिलाफ हिंसक कार्रवाई की भत्र्सना करता है1 इसके बाद सभी सदस्यों ने शहीद हुये सुरक्षाकर्मियों और अन्यव्यक्तियों को श्रद्धांजलि देते हुये दो मिनट का मौन रखा1 अनुपमा.संजीव.राणा 1316वार्ता












Click it and Unblock the Notifications