संजय दत्त यरवदा जेल से रिहा
पुणे, 29 नवंबरः मुम्बई में वर्ष 1993 में हुये सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में आर्म्स एक्ट के तहत छह वर्ष के कारावास की सजा पाये अभिनेता संजय दत्त आज सुबह यरवदा जेल से रिहा हो गये.
सुबह पौने दस बजे वह जेल से रिहा हुये जहां जेल के मुख्य द्वार पर उनके प्रशंसकों की भीड़ उनका इंतजार कर रही थी. जेल के बाहर खड़ी एक कार से संजय पुणे हवाई अड्डे के लिये रवाना हो गये जहां से वह अपने करीबी दोस्तों और वकीलों के साथ मुम्बई जायेंगे.


Click it and Unblock the Notifications