मुशर्रफ ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ
इस्लामाबाद, 29 नबंवरः मंगलवार को वर्दी उतारने के बाद परवेज मुशर्रफ ने आज पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली. इसके साथ ही वह एक बार फिर अगले पांच वर्षों तक पाकिस्तान की बागडोर संभालेंगे. वह आज राष्ट्र को संबोधित भी करने वाले हैं. मुशर्रफ को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस अब्दुल हमीद डोगर ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. गौरतलब है कि अब आर्मी चीफ की कमान जनरल अशरफ कियानी संभालेंगे. मुशर्रफ ने छह अक्टूबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को परिणाम घोषित करने से रोक दिया था. इमरजेंसी लगाए जाने के बाद मुशर्रफ ने नए जजों की नियुक्त की जिन्होंने उनकी जीत को जायज ठहरा दिया.


Click it and Unblock the Notifications