अब तक 492 जानें निगल गया मस्तिष्क ज्वर

गोरखपुर 29 नवम्बर .वार्ता. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बाबाराघवदास मेडिकल कालेज में पिछले 24 घंटे के दौरान मष्तिष्क ज्वर केछह और रोगियों की मृत्यु हो गई1 पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों तथा बिहार के कुछ हिस्सों मेंकहर बरपा रहे दिमागी बुखार से इस वर्ष गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हीअब तक 492 जानें जा चुकी हैं

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरानमेडिकल कालेज में मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित छह और लोगों की इलाजके दौरान मृत्यु हो गयी1 मरने वाले रोगियों में गोरखपुर जिले क े दो और महराजगंज ् देवरिया् सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर जिले कानिवासी एक एक मरीज शामिल है

उन्होंने बताया कि गत एक जनवरी से अब तक मस्तिष्क ज्वर सेपीड़ित 2638 मरीजों को बाबा राघवदास मेडिकल कालेज तथागोरखपुर मंडल के विभिन्न जिला चिकित्सालयों में उपचार के लिए भर्तीकराया गया है जिनमें से अकेले मेडिकल कॉलेज में ही 492 मरीजों कीमृत्यु हो चुकी है1 सूत्रों के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान बाबा राघवदास मेडिकलकॉलेज अस्पताल में मस्तिष्क ज्वर के 15 नये रोगी भर्ती कराये गये जबकि इस मर्ज़ से पीडित 97 लोगों का गोरखपुर मेडिकल कालेज तथा 14 अन्य मरीजों का मंडल के विभिन्न जिला चिकित्सालयों में उपचार किया जा रहा है

गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराये गये मरीजों में गोरखपुर.देवरिया. कुशीनगर. बस्ती. महराजगंज. सिद्धार्थनगर. संतकबीर नगर.बहराइच. मऊ. बलरामपुर और गोन्डा जिले के अलावा पडोसी देशनेपाल के 17 और बिहार प्रान्त के 316 मरीज शामिल हैं1 इस बीमारी सेमरने वालों में बिहार प्रान्त के 58 तथा पडोसी देश नेपाल के चार मरीजशामिल हैं

सूत्रों ने बताया कि अब तक 2014 मरीजों के रक्त के नमूने जांचके लिए भेजे गये है जिसमें से 1488 की रिपोर्ट आ गयी है1 उन्होंनेबताया कि इनमें से 182 नमूनों में जापानी मस्तिष्क ज्वर के लक्षण पायेगये हैं

उदय.शिशिर लखमी1756वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+