रिलायंस पावर को सौंपा जाएगा आन्ध्र का अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट
..अर्थ 13 को शामिल करते हुए..नई दिल्ली 29 नवंबर .वार्ता. अनिल धीभाई अंबानी समूह की रिलायंस पावर को आन्ध्र प्रदेश में कोयला आधारित 4000 मेगावाट की कृष्णापत्तनम अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजना कल सौंपी जाएगी
बिजली सचिव अनिल राजदान ने आज यहां पेट्रो इंडिया 2007 के दौरान संवाददाताओं को बताया कि कृष्णापत्तनम परियोजना के लिए रिलायंस पावर ने 2.33 पए प्रति यूनिट की सबसे कम बोली लगाई1 इस परियोजना पर 16 हजार करोड पए निवेश होने का अनुमान है1 इस परियोजना से आन्ध्र प्रदेश को 1600 मेगावाट बिजली मिलेगी जबकि महाराष्ट्र. तमिलनाडु और कर्नाटक को आठ आठ सौ मेगावाट बिजली प्राप्त होगी
रिलायंस पावर को दूसरी अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजना सौंपी जा रही है1 इससे पहले उसे मध्य प्रदेश में सासन परियोजना सौंपी जा चुकी है1रिलायंस पावर में समूह की रिलायंस एनर्जी की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है
श्री राजदान ने बताया किारखंड के तिलैया में 4000 मेगावाट की अल्ट्रा मेगा बिजली परियोजना के लिए करीब एक दर्जन कंपनियों ने बोली लगाई है
श्री राजदान ने स्पष्ट किया कि किसी भी कंपनी के लिए अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट की संख्या निर्धारित करनेे की सरकार की कोई योजना नहीं है1 मीडिया की रिपोर्ट थी कि सरकार एक कंपनी को अधिकतम दो अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट के लिए बोली लगाने की अनुमति देने पर विचार कर रही है1 उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की इस तरह की कोई योजना नहीं है1 ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना 2007..2912 के दौरान पांच से छह अल्ट्रा मेगा पावर प्रोजेक्ट के लिए निविदाएं जारी किए जाने की उम्मीद है
कैलाश.अभिनव लखमी1845वार्ता












Click it and Unblock the Notifications