म प्र विस के आगामी सत्र में अपनी संपत्ति का ब्यौरा पेश करेंगे मुख्यमंत्री
भोपाल 29 नवंबर .वार्ता. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानने कहा है कि विधानसभा के आगामी सत्र में वह अपनी संपत्ति काब्यौरा सदन के पटल पर रखेंगे
मुख्यमंत्री के रूप में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले श्रीचौहान ने यहां यूनीवार्ता से कहा ..मुख्यमंत्री बनने के बाद बुधनी उपचुनाव के दौरान मैंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश किया था और अब संपूर्ण ब्यौरा फिर से आगामी सत्र में सदन के पटल पर रखूंगा1.. श्री चौहान ने कहा कि उनका जीवन खुली किताब की तरह है
वह किसान के बेटे हैं और नीचे से उठ कर इस पद तक पहुंचे हैं1 आमव्यक्ति की पीडा और उसकी कठिनाइयों से उनका गहरा सरोकार है
मुख्यमंत्री ने कहा कि डंपर मामले को लेकर उन पर तथा उनकेपरिवार पर अनर्गल और स्तरहीन आक्षेप लगाने वाले विपक्षी नेता स्वयंअपने अंदरांक कर देखें1असलियत अपने आप सम में आ जाएगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के समर्पित कार्यकर्ता हैं और जनता तथा समाज के कल्याण के लिये ही राजनीति में आये हैं1 पैसा बनाने के लिये वह राजनीति में नहीं आये बल्कि राज्य के विकास का लक्ष्य लेकर मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हैं और अविचलित रहते हुए निरंतर करते रहेंगे
भंडारी इंद्र वीरेन्द्र1329 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications