राज्यपाल ने त्रिपुरा सुन्दरी की पूजा अर्चना की
जयपुर 29 नवबंर .वार्ता. राजस्थान के राज्यपाल एस.के सिंह ने आजबांसवाडा स्थित त्रिपुरा सुन्दरी देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की और देशप्रदेश की सुख समृद्वि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की
राज्यपाल को त्रिपुरा सुन्दरी तीर्थ के पुरोहित निकुंजमोहन पण्ड्याने पूजा अर्चना करवायी1 राज्यपाल ने पीताम्बर पहन कर पूरी श्रद्धा एवंभक्तिभाव के साथ देवी मैया की आराधना की
श्री सिंह ने त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर में देवी यग्य में श्रीफल से पूर्णाहुतिदी1 राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि देवी त्रिपुरा मैया के मंदिर मेंआकर वे असीम आनन्द का अनुभव कर रहे है
त्रिपुरा सुन्दरी परिसर में पंचाल समाज एवं त्रिपुरा सुन्दरी ट्रस्ट कीआेर से राज्यपाल का अभिनंदन किया गया
इससे पूर्व श्री सिंह को तलवाडा हवाई पट्टी पहुंचने पर गार्ड आफआनर दिया गया1 राज्यपाल ने सलामी गारद का निरीक्षण किया1 उदयपुरसंभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर उनकी आगवानी की
सैनी.सुरेश नंद2115 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications