एयरलाइनों के किरायों के नियमन के लिये तंत्र की योजना नहीं

नयी दिल्ली 29 नवम्बर.वार्ता. केन्द्र सरकार ने निजी एयरलाइनों कोचेतावनी दी है कि अगर यात्रियों से सेवा शुल्क के अलावा कोई अन्यकर वसूले जाने की शिकायतें सही पायी गयी तो सम्बद्ध एयरलाइनों केखिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी

नागर विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने लोकसभा में प्रश्नकाल केदौरान आज कहा कि यात्री किराये में यात्री सेवा शुल्क के मद मेंनिर्धारित 221 पये के अलावा भी कुछ कर शामिल किये जाने के कुछमामलों की उन्हें भी शिकायत मिली है और इसकी जांच की जा रही है

उन्होंने कहा कि शिकायतें सही पाये जाने पर सम्बद्ध एयरलाइंस कोदंडित भी किया जायेगा. लेकिन निजी एयरलाइनों के किरायों केनियमन का कोई तंत्र बनाने का मंत्रालय का कोई इरादा नहीं हैक्योंकि वास्तविकता यह है कि इधन एवं वायु सेवा संचालन के मद मेंलागत बढने के बावजूद प्रतिस्पर्धी माहौल की बदौलत पिछले कुछसालों में किराये कम ही हुये हैं

श्री पटेल ने खासकर राजधानी के आसवास नये हवाईअड्डों केनिर्माण के उत्तरप्रदेश एवं हरियाणा सरकार के प्रस्तावों में नीतिगतअडचन की कांग्रेस सदस्य दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की शिकायत पर कहा किकिसी कार्यरत हवाई अड्डे के 150 किलोमीटर के दायरे में दूसराहवाई अड्डा नहीं बनाने की नीति एक दशक पुरानी है और आधारभूतढांचों के विकास पर प्रधानमंत्री की अगुवाई वाली समिति अन्य बातोंके साथ..साथ उक्त नीति में संशोधन पर भी विचार कर रही है

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के तापिर गाव के एक सवाल परबताया कि अणाचल प्रदेश तथा सिक्किम को विमान सेवाओं केसंजाल से जोडने के लिये दोनों स्थानों पर दो ग्रीनफील्ड हवाईअड्डों केनिर्माण की मंजूरी दी जा चुकी है और अगले साल में इन पर काम शु हो जायेगा

राजेश संजीव जगबीर1350वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+