रेलवे परियोजना के तेज क्रियान्वयन की मांग
नयी दिल्ली 29 नवम्बर.वार्ता. लोकसभा में आज विभिन्न दलों केसदस्यों ने रेलवे में हुये सुधार पर रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव की सराहनाकरते हुये मांग की कि विभिन्न क्षेत्रों के लिये स्वीकृत रेलवेपरियोजनाओं पर तेजी से अमल किया जाये
रेलवे की वर्ष 2007..08 के लिये अनुपूरक अनुदान मांगों पर चर्चा केदौरान सदस्यों ने रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण. रेलवे क्रासिंग परफाटक बनाने. आेवर बि्रज का निर्माण करने तथा रेल लाइनों केदोहरीकरण एवं विद्युतीकरण की मांग की
भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्मीनारायण पांडेय ने रतलाम.अकोला केबीच आमान परिवर्तन करने तथा रतलाम.चित्तौड रेललाइन केदोहरीकरण एवं विद्युतीकरण की मांग की1 उन्होंने कहा कि रतलामको राज्य की राजधानी भोपाल तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वायाराजस्थान जोडने के लिये नयी परियोजनाओं पर अमल किया जाना चाहिये
कांग्रेस के जयप्रकाश ने कहा कि हरियाणा के जींद में चार स्थानों परबिना फाटक वाले रेलवे क्रासिंग है जिसके कारण इस क्षेत्र में सडकनिर्माण नहीं हो पा रहा है1 उन्होंने आग्रह किया कि रेलवे क्रासिंग परफाटक की व्यवस्था तथा आेवरबि्रज का निर्माण किया जाये ताकिसडक परिवहन सुगम हो सके
माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एन एन कृष्णदास ने केरल में रेलवेसुविधाओं के विस्तार की मांग करते हुये कहा कि तिवनंतपुरम औरबेंगलूर के बीच तेज रेल गलियारा बनाया जाना चाहिये
सुफल समरेन्द्र जगबीर1654जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications