कणानिधि का मलेशियाई मंत्री के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार
चेन्नई. 29 नवम्बर. वार्ता. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. कणानिधि ने मलेशिया में तमिलों पर हुए ताजा हमले को लेकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र के खिलाफ वहां के एक मंत्री के बयान पर टिप्पणी करने से आज इनकार कर दिया
श्री कणानिधि ने संवाददाताओं से कहा ..मैं इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करना नहीं चाहता1.. उन्होंने कहा कि मलेशिया में तमिलों की दुर्दशा की जानकारी प्रधानमंत्री को देना उनका कर्तव्य है और उन्होंने राज्य की जनता की आेर से अपने कर्तव्य का निर्वाह किया है1 उन्होंने कहा कि वह मलेशियाई मंत्री की टिप्पणी को लेकर उलना नहीं चाहते1 जब उनसे मलेशियाई मंत्री की उनके खिलाफ गंभीर टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मलेशियाई सरकार के खिलाफ कोई भी टिप्पणी नहीं की है1 उन्होंने स्पष्ट किया ..मैंने प्रधानमंत्री को इतना ही लिखा है कि उन्हें वहां रह रहे तमिलों के हितों की रक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए1.. गौरतलब है कि मलेशिया में तमिलों के साथ हो रहे व्यवहार पर चिंता व्यक्त करने संबंधी मुख्यमंत्री के बयान पर कडी आपत्ति जाहिर करते हुए वहां के प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री नाजरी अजीज ने कहा है कि श्री कणानिधि को अपने राज्य की चिंता करनी चाहिए, जहां तमिलों के साथ समस्याएं हैं1 उन्हें मलेशिया के मामले में दखल नहीं देना चाहिए
सुरेश.नीलिमा नंद1929 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications