संसद .. मलेशिया .. स्थगित

मलेशिया में भारतीयों पर अत्याचार के विरोध में हंगामा. लोकसभा स्थगितनयी दिल्ली. 29 नवंबर ..वार्ता.. मलेशिया में भारतीयों पर अत्याचारको लेकर आज लोकसभा में सदस्यों ने विरोध जताया और सरकार सेमामले में हस्तक्षेप करने की मांग की1 इसी शोरशराबे और हंगामे केचलते सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी गई

शून्यकाल में कांग्रेस के एस.के. खारवेंथन ने मलेशिया में भारतीयोंके खिलाफ वहां की सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार का मामलाउठाया1 उन्होंने कहा कि वहां की सरकार भारतीय समुदाय के धार्मिकस्थलों को तोड रही है और विरोध करने पर पुलिस उनपर अत्याचार कर रही है1 एमडीएमके और अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने भी उनका साथ दिया

बाद में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के सदस्यों ने भी इसी मुद्दे पर खडे होकर जोर जोर से बोलना शु कर दिया1 श्री विजय कुमार मल्होत्रा और योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मलेशिया में हिंदुओं पर जुल्म ढाहे जा रहे हैं1 उनके मंदिर तोडे जा रहे हैं औरपुलिस अत्याचार कर रही है1 सदस्यों ने सदन में उपस्थित विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी से वक्तव्य देने और वहां भारतीयों की रक्षा के लिये हस्तक्षेप करने की मांग की

इस दौरान श्री मुखर्जी चुपचाप अपने स्थान पर बैठे रहे1 शोरशराबा बढते देख अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने कुछ ही देर में सदन की कार्यवाही एक बजे तक स्थगित कर दी1 श्री चटर्जी ने कहा कि वहसरकार पर वक्तव्य देने के लिये दबाव नहीं डाल सकते हैं1 उन्होंनेसदस्यों को मलेशिया और इंडोनेशिया सरकार के खिलाफ बोलने से भीरोका1 श्री चटर्जी ने कहा कि इन देशों के साथ भारत के मित्रता पूर्णसंबंध हैं इसलिये उनके खिलाफ सदन में कुछ नहीं बोला जाना चाहिये

महाबीर.संजीव.राणा 1300वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+