..छह दिसम्बर.. के मद्देनजर फ्ैजाबाद में निषेधाज्ञा लागू
अयोध्या 29 नवम्बर.वार्ता. अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने की आगामी छह दिसम्बर को होने वाली 15 वीं बरसी पर विभिन्न संगठनो द्वारा कई कार्यक्रमो के आयोजन की घोषणा के मद्देनजर प्रशासन ने अयोध्या समेत समूचे फ्ैजाबाद जिले में तत्काल प्रभाव से निषेधाज्ञा लागू कर दी है
अपर जिलाधिकारी.नगर. दिव्य प्रकाश गिरि ने आज यहां बताया कि आगामी छह दिसम्बर को अयोध्या तथा फ्ैजाबाद में विभिन्न संगठनो ने अपने.अपने ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है जिसे देखते हुए जिले में तत्काल प्रभाव से निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है जो आगामी 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगी
गौरतलब है कि छह दिसम्बर 1992 में विवादित ढांचा ध्वस्त किये जाने की 15 वीं बरसी पर विश्व हिन्दू परिषद .विहिप. जहां परम्परागत से शौर्य दिवस मनायेगी वहीं मुस्लिम संगठनो ने उसे ..यौम.ए.गम.. के रुप में मनाने की घोषणा की है
स शिशिर मनोरंजन 1545 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications