हिमाचल के विधानसभा चुनाव में अब तक 281 नामांकन पत्र दाखिल
प्रा 110 के शीर्षक में संशोधन के साथ .....शिमला . 29 नवम्बर .वार्ता. हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव केलिये आज मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और भारतीय जनता पार्टी केमुख्यमंत्री पद के दावेदार प्रेम कुमार धूमल समेत कुल 208 उम्मीदवारोंने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये
राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी मनीषा नंदा के अनुसार अब तककुल 281 नामांकन पत्र दाखिल किये गये हैं1 राज्य में दूसरे चरण केचुनाव के लिये 23 नवम्बर को अधिसूचना जारी की गई थी1 यहां 19दिसम्बर को मतदान निर्धारित है
आज नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रमुख लोगों में रोहडूक्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह .भाजपा केप्रमुख नेता पी के धूमल .बमसन . बिजली मंत्री विद्या स्टोक .कुमारसैन . सिंचाई मंत्री कौल सिंह ठाकुर . दरंग. विधान सभा अध्यक्षगंगूराम मुसाफ्िर . पछाद. बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख नेता विजेयसिंह मनकोटिया .धर्मशाला. शामिल हैं
अरूण.सुरेश प्रेम .223
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications