रेड रिबन एक्सप्रेस को . सोनिया शनिवार को हरींडी दिखाएगी

नयी दिल्ली 29 नवंबर.वार्ता. देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के बीच खतरनाक बीमारी एड्स और एचआईवी के प्रति जागरूकता फ्ैलाने के उद्देश्य से एक विशेष रेलगाडी .रेड रिबन एक्सप्रेस. को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन .संप्रग. अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को यहां से रवाना करेगी1 इस अवसर पर रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अम्बुमणि रामदास भी उपस्थित रहेंगे

हालांकि इस गाडी को जनवरी 2005 में ही रवाना करने की तैयारी थी पर इसके लगभग दो वर्ष की देरी से चलने का कारण कोई नहीं बता रहे हैं1 ग्रामीण इलाकों में जागरूकता फ्ैलाने के लिए बनाया गया यह अब तक का सबसे बडा कार्यक्रम है1 इसमें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नोडल एजेंसी है जबकि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन .नाको. राजीव गांधी फ्ाउंडेशन और नेहरू युवा केन्द्र सहभागी की भूमिका में हैं1 रेड रिबन एक्सप्रेस के लिए रेलगाडी और अन्य सुविधाएं रेल मंत्रालय उपलब्ध करा रहा है

रेड रिबन एक्सप्रेस कार्यक्रम के निदेशक चन्द्र शेखर प्राण के मुताबिक यह गाडी एक वर्ष के दौरान देश भर में 20 से अधिक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में करीब 70 हजार किलोमीटर की यात्रा करेगी1 साल भर में गाडी 180 स्टेशनों पर रूकेगी और इस दौरान रेलगाडी में सवार कार्यकर्ता 42750 गांवों में घूम घूम कर लोगों के बीच नुक्कड नाटक और अन्य संचार माध्यमों से एड्स के प्रति जागरूकता फ्ैलाएंगे1 इस दौरान एड्स विशेषज्ञ. सलाहकार भी उपस्थित रहेंगे जिनसे ग्रामीण अपनी समस्याओं के बारे में सलाह ले सकेंगे

उन्होंने बताया कि इस रेलगाडी में छह दल रहेंगे1 हरेक दल में 10 कलाकारों को शामिल किया गया है1 गाडी के हर पडाव पर कलाकारों के ये दल साइकिल से आसपास के 24 से 72 गांवों में जाएंगे और नुक्कड नाटकों एवं संचार के अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करेंगे1 इनके अलावा लोग ट्रेन में उपलब्ध डाक्टरों से इलाज भी करा सकेंगे1 रेलगाडी कहां कहां रूकेगी और संबंधित पडाव से कलाकारों का दल किस किस गांव में जाएगा. इसकी सूची पहले से ही बना ली गयी है1 रेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस विशेष रेलगाडी के लिए विशेष रूप से बनाये गए आठ डिब्बे उपलब्ध करा दिये गए हैं1 शनिवार को सुबह 10 बजे इसे दिल्ली के सफ्दरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना करने की तैयारी है1 शिशिर इंद्र मनोरंजन 1414 वार्ता.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+