वनवासियों को वन अधिकार देने संबंधी अधिसूचना जल्द. दासमुंशी
नयी दिल्ली 29 नवंबर .वार्ता. वनवासियों एवं जनजातियों को वनतथा वन उत्पादों पर अधिकार देने संबंधी कानून को जल्द हीअधिसूचित कर दिया जायेगा
सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्यमंत्री प्रियरंजन दासमुंशी नेआज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान यह जानकारी दी1 उन्होंने कहाकि सरकार इस मामले पर गंभीर है और जल्द ही इससे संबंधित कानूनको अधिसूचित कर दिया जायेगा1 उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशीलगठबंधन .संप्रग. अध्यक्ष सोनिया गांधी भी वनवासियों के अधिकारोंऔर उनकी बेहतरी को लेकर काफी गंभीर हैं1 समाजवादी पार्टी के रामजी लाल सुमन ने शून्यकाल के दौरान यहमुद्दा उठाया1 उन्होंने कहा कि वन एवं वन उत्पादों पर वनवासियों कोअधिकार देने संबंधी. अनुसूचित जनजाति और अन्य पारंपरिक वनवासियों. वन अधिकारों को मान्यता. अधिनियम 2006 में पारित करलिया गया था लेकिन अभी तक इसके कायदे कानून और नियमों कोअधिसूचित नहीं किया गया है1 श्री सुमन ने कहा कि अपनी मांगों कोलेकर वनवासी पिछले दो सप्ताह से स्थानीय जंतर मंरत पर धरने पर भीबैठे हुये हैं1 उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री से कहा कि उन्हें इस अहम् मसले पर ध्यानदेना चाहिये1 उसी समय श्री दासमुंशी ने खडे होकर कहा कि सरकारजल्द ही इस दिशा में कारवाई करने जा रही है
महाबीर संजीव जगबीर1338वार्ता












Click it and Unblock the Notifications