तसलीमा म प्र में रहना चाहें तो उन्हें पूरी सुरक्षा मिलेगी.. शिवराज
भोपाल 29 नवंबर.वार्ता. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानने आज कहा कि बंगलादेशी मूल की प्रसिद्ध लेखिका तसलीमा नसरीन यदि राज्य में रहने की इच्छुक होंगी तो उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी
मुख्यमंत्री के रूप में दो वर्ष पूरे करने वाले श्री चौहान ने आज अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा में एक सवाल के जवाब में यह बात कही1 उनसे पूछा गया था कि क्या राज्य सरकार सुश्री नसरीन को राज्य में शरण देने के लिए तैयार है
श्री चौहान ने कहा कि सुश्री नसरीन यदि मध्यप्रदेश आना चाहती हैं तो उन्हें पूरा संरक्षण और सुरक्षा मुहैया कराते हुए उनके मान सम्मान की रक्षा की जाएगी
सुश्री नसरीन वर्तमान में कट्टरपंथियों की धमकी के चलते देश में कहीं अज्ञातवास पर हैं1 हालांकि केंद्र सरकार ने कहा है कि वह भारत में रह सकती हैं
द्विवेदी इंद्र मनोरंजन 1302 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications