प्रतिभा पाटिल ने नासिक महोत्सव का उद्घाटन किया
नासिक 28 नवंबर .वार्ता. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नासिक नगर निगम .एनएमसी. की रजत जयंती के अवसर पर आज यहां नासिक महोत्सव का उद्घाटन किया
श्रीमती पाटिल ने नासिक त्रियम्बकेश्वर मार्ग पर बने यशवंतराव चव्हाण प्लेनेटेरियम एण्ड साइंस सेंटर का यही सें रिमोट कंट्रोल से उद्घाटन किया1 इस अवसर पर मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख. लोक निर्माणमंत्री छगन भुजबल. शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे . भारतीय जनता पार्टी .भाजपा. के महासचिव गोपीनाथ मुंडे तथा श्रीमती पाटिल के पति श्री देवीसिंह शेखावत भी मौजूद थे
इस अवसर पर श्रीमती पाटिल का नागरिक अभिनंदन भी किया गया और उन्हें चांदी का प्रशस्तिपत्र. मिमेंटों और धनुर्धारी राम की चांदी की प्रतिमा प्रदान की गयी1 राष्ट्रपति ने आशा प्रकट की कि नासिक भविष्य में भी प्रगति करता रहेगा1 जब श्रीमती पाटिल महाराष्ट्र की शहरी नियोजन मंत्री थीं उसी दौरान सात नवंबर 1982 को यह नगर निगम अस्तित्व में आया था1 सुमन.सुरेशसुनील001
वार्ता












Click it and Unblock the Notifications