उमा भारती के रूख से कार्यकर्ता पसोपेश में

इंदौर, 29 नवंबर.वार्ता.भारतीय जनशक्ति पार्टी की प्रमुख उमा भारतीके गुजरात के साथ मध्यप्रदेश के उप चुनाव में पहले उम्मीदवारों कोवापस लेने की वकालत करने और फिर उनके पक्ष में चुनावी सभाएं लेनेसे न केवल उनकी पार्टी बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भीपसोपेश में पड गए हैं

सुश्री भारती ने अपनी पार्टी के गुजरात और मध्यप्रदेश इकाई केअध्यक्षों को लिखे पत्रों में उनसे अपने उम्मीदवार वापस लेने के निर्देशदिये हैं 1 हालाकि पार्टी के महासचिव प्रहलाद पटेल ने कहा है किसंचालक मंडल ने अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में बनाए रखने कानिर्णय लिया है

उधर सुश्री भारती अपने निर्देशों के बाद भी कल खरगौन संसदीयऔर आज सांवेर विधानसभा उप चुनाव के पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष मेंचुनावी सभाएं लेने पहुंचीं 1 इससे भाजश और भाजपा दोनों दलों केकार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बन गई है

सुश्री भारती ने गुजरात में उम्मीदवार हटाने के अपने फैसले कोलेकर सांवेर सभा में कहा कि भाजश के चुनाव मैदान में रहने से कांग्रेसको लाभ हो सकता है और इसी स्थिति को टालने के लिए वह उम्मीदवार वापस लेना चाहती हैं 1हालाकि मध्यप्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति होने का सवाल उनके निर्णय पर लगाया जा रहा है

सुश्री भारती ने अपने भाषण में गुजरात के फैसले के संबंध में मीडिया से कुछ भी नहीं पूछने का आग्रह किया 1उन्होंने कहा कि उन्हें दो दिन का वक्त दिया जाए1 उन्होंने कहा कि अभी कुछ सवाल जवाब होंगे तो वह आउटबस्र्ट हो सकती हैं1 बाद में पत्रकारों से चर्चा में भी उन्होंने पहले ही साफ कह दिया कि गुजरात के बारे मेंं वह कुछ नहीं बोलेंगी

अखिलेश.सचिन.रमेश2228 वार्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+