लालू के साथ कामेश्वर यादव का संबंध 1990 से ही ..भागलपुरी
पटना 29 नवम्बर .वार्ता. जनता दल यूनाइटेड ने कहा है कि भागलपुरदंगा कांड में दोषी करार दिये गये कामेश्वर यादव का संबंध राष्ट्रीयजनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ वर्ष 1990 से ही रहा हैऔर इस कारण उन्होंने उसे बचाने का काम किया था 1 पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और महासचिव शिवानंद तिवारी एवं दलके वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री फैयाज भागलपुरी ने आज यहां संवाददातासम्मेलन में कहा कि नीतीश सरकार ने भागलपुर दंगा पीड़ितोंें कोइंसाफ दिलाने का काम किया है और मुसलमानों का दिल जीता है
बिहार के लालू सरकार में मंत्री रहे श्री भागलपुरी ने कहा कि वर्ष 1990के दिसम्बर माह में लालू प्रसाद यादव ने उन्हे बुलाकर भागलपुर दंगाकांड के हीरो कामेश्वर यादव को माफ कर देने के लिए कहा था
उन्होंने साफ तौर उस वक्त लालू प्रसाद यादव से कह दिया था किकामेश्वर यादव को भागलपुर का मुसलमान कभी माफ नहीं करेगा 1 श्री भागलपुरी ने कहा कि मुसलमानों का मसीहा कहे जाने वालेलालू प्रसाद यादव ने भागलपुर के तत्कालीन पुलिस उप महानिरीक्षकजी.पी.दोहरे जिन्होंने भागलपुर को कर्बला बना देने की धमकी दी थी ्को प्रोन्नति देकर पुलिस महानिदेशक बना दिया था 1 उन्होंने कहा किलालू प्रसाद यादव की बात नहीं मानने के कारण ही उन्हे 1995 केविधानसभा चुनाव में 115 मतों से हराने का काम किया गया था 1 विनय.शिशिर.प्रभु 1743 जारी वार्ता












Click it and Unblock the Notifications