मैथिली सम्मेलन का आयोजन कोलकाता में 22एवं 23 दिसंबर को
दरभंगा .बिहार. 29 नवंबर.वार्ता. मिथिलांचल और मैथिली भाषा को विश्व पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से चौथे अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन का आयोजन 22 एवं 23 दिसम्बर को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में किया जायेगा
दो दिवसीय इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्या ने अपनी सहमति दे दी है1सम्मेलन के दौरान मैथिली संस्कृति की लक से कोलकातावासी परिचित हो सकेगें. साथ ही मधुबनी पेंटिंग एवं हस्तकला की प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी
सम्मेलन में मैथिली भाषा में विशिष्ट योगदान देने वाले देश एवं विदेश के साहित्यकार ्कलाकार एवं उपन्यासकारों को मिथिला रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा1 इसके अलावा 24 अन्य भाषाओं के विद्वानों एवं साहित्यकारों को भी सम्मानित किया जायेगा
स शिशिर मनोरंजन 1543 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications