उडीसा उच्च न्यायालय के वकीलों ने हडताल वापस लिया
कटक .22 नवंबर. वार्ता. उडीसा उच्च न्यायालय की स्थायी पीठें संबलपुर और बेरहामपुर में स्थापित करने का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का अनुरोध संपूर्ण पीठ द्वारा ठुकराये जाने के बाद वकीलों ने आज अपना हडताल वापस ले लिया
उडीसा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बी त्रिपाठी ने यहां बताया कि मुख्य न्यायाधीश अशोक गांगुली की अध्यक्षता वाली संपूर्ण पीठ ने सोमवार को मुख्यमंत्री का अनुरोध ठुकरा दिया था1 बार एसोसिएशन ने इस फैसले के लिए न्यायालय को धन्यवाद देते हुए अदालत की कार्यवाही में भाग लेने का फैसला किया है1 उसने मुख्य न्यायाधीश से सरकार को इस फैसले से अवगत कराने का भी अनुरोध किया है
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति गांगुली को भेजे पत्र में संबलपुर और बेरहामपुर में उच्च न्यायालय की स्थायी पीठें स्थापित करने का समर्थन किया था1 बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के इस पत्र के खिलाफ 15 और 16 नवंबर को हडताल करने तथा बाद में इसे 30 नवंबर तक बढाने का फैसला किया था
सुमन.सुरेश नंद2342 वार्ता












Click it and Unblock the Notifications