पोस्को परियोजना स्थल पर हिंसा , आठ घायल
पारादीप 29नवंबर .वार्ता. उडीसा के बालातूथा इलाके में आज बहुर्राष्ट्रीय कंपनी पोस्को के समर्थकों और विरोधियों के आपसी संघर्ष में कम से कम आठ लोग घायल हो गए जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया
कुजंगा पुलिस स्टेशन प्रभारी अनिल मिश्रा ने बताया कि यह हिंसा पोस्को विरोधियों के सडक बाधित करने के बाद भडकी1उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए हैं1 दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों, तीरों और अन्य तीखे हथियारों से हमला किया
उन्होंने बताया कि पोस्को समर्थकों ने सडक जाम कर रहे पोस्को विरोधियों पर कथित पथराव करना शुरू दिया1 समर्थको ने विरोधियों पर कथित तौर पर करीब 12 बम फेंके और उनके अस्थायी शिविरों को आग लगा दिया1 इससे पहले पोस्को समर्थकों ने विरोधियों से सडक खोलने और बालीतूथा में अवैध शिविरों को समाप्त करने का अनुरोध किया था
सत्या.नीलिमा.रमेश2004वार्ता












Click it and Unblock the Notifications