मार्स..500 अभियान की तैयारी का प्रथम चरण पूरा
मास्को 29 नवंबर.वार्ता. रुसी वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के प्रायोगिक अभियान मार्स..500 के लिये प्रथम चरण की तैयारी पूर्ण कर ली है
मुख्य प्रयोग का उद्देश्य मंगल ग्रह का अंतरिक्ष में 250 दिन की यात्रा 30 दिन मंगल की सतह पर व्यतीत करने और फिर 240 दिन की वापसी की यात्रा के दौरान सभी प्रभावों का अनुभव और अध्ययन करना है
रुसी समाचार एजेंसी रियानोवोस्ती ने आज खबर दी कि पांच पुरुषों और एक महिला वाले चालक दल के सदस्यों ने यान के वास्तविक वातावरण और यान की प्रणालियों का अध्ययन किया ताकि वे भविष्य के अधिक लंबे अभियानों के प्रति शरीर की अनुकूलता का आकलन कर सके1 यह मार्स..500 परियोजना का हिस्सा है
रशियन इंस्टीट्यूट आफ बायोलाजिकल प्राब्लम्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रयोग के दौरान चालक दल के सदस्य वैज्ञानिकों ने दो एकदम अलग माड्यूलों में रहने और काम करने का अभ्यास किया1 उन्होंने नवीन उपकरणों ् जीवन रक्षक ् नियंत्रण तथा संचार उपकरणों का परीक्षण किया
यह पहला परीक्षण15 से 29 नवंबर के बीच पूरा किया गया 1 इसमें सभी रुसी नागरिकों ने हिस्सा लिया 1 वैसे इस अभियान के लिये चार रुसी और दो यूरोपीय नागरिकों को चुना गया है
सचिन.प्रभु 1934वार्ता












Click it and Unblock the Notifications