विचाराधीन कैदी ट्रेन से कूद कर फ्रार: पांच पुलिसकर्मी निलंबित
लखनऊ 29 नवम्बर.वार्ता. लखनऊ से दिल्ली की तीस हजारी अदालत में पेशी के लिए पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जा रहा एक विचाराधीन कैदी कल देर रात ट्रेन से कूदकर फ्रार हो गया
राजकीय रेलवे पुलिस .जी.आर.पी. सूत्रों ने आज यहां बताया किलखनऊ से पांच पुलिसकर्मी रामनाथ यादव. भारत सिंह. मोहम्मदयाहिया. श्याम सिंह तथा रामजन्म दुबे नेपाल निवासी रमेश बीका तथाएक अन्य विचाराधीन कैदी बद्री प्रसाद को कस्टम के एक मामले मेंफ्ैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस से दिल्ली लेकर जा रहे थे
उन्होंने बताया कि इस दौरान लखनऊ से मुरादाबाद के बीच रमेशबीका हथकडी खोलकर ट्रेन से कूदकर फ्रार हो गया
इस सिलसिले में कैदियों को दिल्ली ले जाने वाले पांचों पुलिसकर्मियों के विरुद्व मामला दर्ज करके हिरासत में ले लिया गया है1 सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है
त्यागी इंद्र मनोरंजन 1307 वार्ता.












Click it and Unblock the Notifications