राष्ट्रीय तानसेन सम्मान पं गोस्वामी गोकुलोत्सव को
भोपाल 29 नवम्बर.वार्ता. मध्यप्रदेश शासन का वर्ष 2007 08 काप्रतिष्ठित राष्ट्रीय तानसेन सम्मान सुप्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं गायकपंडित गोस्वामी गोकुलोत्सव महाराज को प्रदान किया जायेगा
संस्कृति मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पंडित गोकुलोत्सव को यह सम्मान ग्वालियर में सात दिसम्बर सेआयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय तानसेन समारोह में प्रदान कियाजायेगा1 सम्मान के तहत उन्हें दो लाख रुपये की राशि ् शाल् श्रीफलएवं प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जायेगी
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर आयोजित समारोह में पंडितगोकुलोत्सव महाराज अपने शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति भी देंगे1 संस्कृति मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद और उस्तादअलाउद्दीन खांॅ संगीत एवं कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान मेंआयोजित चार दिवसीय तानसेन समारोह की शुरुआत तानसेन समाधिपरिसर पर पारंपरिक मीलाद तथा चादर चढाने की परम्परा सेहोगी1उन्होंने कहा कि समारोह के अंतिम दिन ग्वालियर से 40किलोमीटर दूर बेहट ग्राम में संगीत सभाएं होंगी1 श्री शर्मा ने बताया कि समारोह में पंडित डी.के.दातार मुम्बई ्दिल्ली के मिश्र बंधु राजन साजन ् हावडा के तरुण भट्टाचार्य एवंकोलकाता के जय चक्रवती सहित प्रदेश के उभरते कलाकार भी अपनीप्रस्तुतियां देगें1 अजय.शिशिर.प्रभु 1706वार्ता












Click it and Unblock the Notifications