अवैध नियुक्तियों केलिए दोषीकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ. 29 नवंबर.वार्ता. उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं हजराज्यमंत्री.स्वतंत्र प्रभार. अनीस अहमद खां ने आज अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम में की गई अवैध नियुक्तियों के लिए दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए
श्री खां ने यहां विभागीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निगम में तत्कालीन प्रबन्ध निदेशक द्वारा की गई अवैध नियुक्तियों के संबंध में दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विद्ध कार्रवाई नहीं किए जाने पर रोष व्यक्त किया
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक वित्त निगम से गत वषो मेंप्राप्त धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र न भेजने के लिए दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए1 उन्होंने अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा शैक्षिक ऋण की अगली किस्त उपलब्ध न कराए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की1 श्री खां ने अधिकारियों को बरेली में प्रस्तावित आईएएस/पीसीएस कोचिंग संस्थान के निर्माण के लिए तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए1 उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषति योजना के तहत निर्माणाधीन विद्यालय भवन तथा छात्रावासों के निर्माण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया
रंजीत.आशा.रमेश1856वार्ता












Click it and Unblock the Notifications